फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहराइच से जुड़ी मुबारकपुर बुनकर नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-प्रदेश में अपनी रेशमी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध आजमगढ़ की बुनकर नगरी मुबारकपुर का जुड़ाव अब सीधे बहराइच से हो गया है। परिवहन निगम की ओर से एक सामान्य और एक एसी बस का संचालन मुबारकपुर से बहराइच के लिए सीधे किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेशमी नगर के नाम से विख्यात मुबारकपुर के बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या परिवहन की है। इसे देखते हुए सपा शासन काल में यहां रोडवेज की स्थापना की गई, लेकिन बसों का संचालन नाम मात्र का ही रहा। एक बस सुबह के समय यहां से चलती थी।
इसके कारण बुनकरों को अपने माल को मुबारकपुर से अन्य जनपदों तक पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। लोगों द्वारा काफी दिनों से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं अब परिवहन विभाग ने मुबारकपुर कस्बे को सीधे बहराइच से जोड़ा है। यहां से एक सामान्य और एक एसी बस का संचालन शुरू हो गया है। ये बसें यहां से सीधे बहराइच और बहराइच से सीधे मुबारकपुर पहुंचेंगी।
आरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि बुनकरों की समस्याओं को देखते हुए अंबेडकर नगर डिपो की एक सामान्य और एक एसी बस का संचालन कराया जा रहा है। इससे बुनकरों को अपने तैयार माल की दूसरे जनपदों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें