आजमगढ़। वाह रे पुलिस अब तो कार, आईफोन व रुपये की भी डिमांड करने लगी है। मामला मुबारकपुर थाना पुलिस से जुड़ा है और इसकी शिकायत विभाग के आलाधिकारी की गई है। शिकायतकर्ता ने पैतृक संपत्ति बटवारे के मामले में फर्जी ढंग से फंसाने की धमकी देने का भी आरोप पुलिस पर लगाया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासीनी फरहत परवीन ने शनिवार को एसपी को पत्रक सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता की सिर्फ दो पुत्रियां है। पिता के संपत्ति में मैं और मेरी बहन बराबर की हिस्सेदार है। इसके बाद भी बहन की नियत खराब हो गई और उसने पूरी संपत्ति पर कब्जे को लेकर पिता को अपहृत कर लिया। इसके पश्चात पिता पर नाजायज दबाव बना कर मेरे पति के खिलाफ थाने पर तहरीर भी दिला दिया गया। इसके बाद से मुबारकपुर पुलिस उसके पति मोहम्मद अख्तर को परेशान कर रही है। 16 को पुलिस ने पति को थाने पर बुलाया और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए कार, 50 हजार रुपये व आईफोन की डिमांड की गई। परेशान हाल पीड़िता शनिवार को एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता का कहना है कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ है और मुबारकपुर पुलिस झुठ में इस मामले में कूद कर अवैध वसूली की कवायद में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता दो बहने है और दोनों का व्याह गांव में ही सगे भाईयों के साथ हुई है। दोनों भाई भी अलग-अलग मकान बना कर रहते है।
प्रकरण दो सगी बहनों के बीच पिता की संपत्ति के बटवारे का है। दोनों सगी बहनों का ब्याह भी दो सगे भाईयों से ही हुआ। जहां तक पुलिस पर कार, पैसा व आईफोन मांगे जाने का आरोप है तो इसकी जांच करायी जा रही है। आरोप की सत्यता पुष्ट होने पर कार्रवाई होगी।
मो. अकमल खान, सीओ सदर, आजमगढ़।