फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में दलित युवक की मौत मामले में सांसद रावण की एंट्री, बोले- सड़क से सदन तक होगा संघर्ष; मिलेगा न्याय

Sat, 05 Apr 2025 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के तरवां थाने में हुई युवक की माैत मामले में परिवार के लोग न्याय मांग रहे हैं। उनसे राजनीतिक पार्टियों के तमाम लोग मिल चुके हैं। शुक्रवार को सांसद चंद्रशेखर रावण ने भी बातचीत की।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद रावण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के तरवां थाने में दलित युवक की मौत पर सियासत गरमा गई है। पीड़ित परिवार से सपा, बसपा और भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पहले ही मिल चुका है। शुक्रवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने भी पीड़ित परिवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। 

विज्ञापन




उन्होंने सनी के परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि सनी को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। पीड़ित परिवार का हर संभव मदद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सनी को तीन दिनों तक थाने में रखकर पुलिस ने कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार, पुलिस को किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लेने के 24 घंटे के अंदर चालान करना होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। इसे उन्होंने कानून के साथ खिलवाड़ करार दिया।

भीम आर्मी प्रमुख ने यह भी वादा किया कि सनी के परिवार को न्याय के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि परिवार को नौकरी और मुआवजा दिया जाए, ताकि सनी का परिवार अपना जीवन-यापन कर सके। चंद्रशेखर ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें