भक्तों ने किए मां के पूजन।
- फोटो : संवाद
मां के दरबार में झूमे भक्त, दर्शन को लगा रहा तांता
निजामाबाद के भैरोपुर कला स्थित मां शीतला का दरबार अष्टमी के दिन महागौरी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सैकड़ों माता के भक्त उमड़ पड़े। महागौरी की पूजा अर्चना कर सौभाग्य, धन संपदा, सौंदर्य आदि की वृद्धि की मन्नत मांगी। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
उधर, समिति के सदस्यों द्वारा भव्य भजन-कीर्तन का क्रम जारी था। गायक कलाकार प्रमोद गौड़ ने ‘निमिया के डरिया मैया डालेली झलुववा‘ सहित अय भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने झूम-झूम कर ताली बजाई और माता की जयकारा लगाए।
नवरात्र के आठवें दिन दर्शन के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
धूमधाम से पूजी गईं माता भगवती
आजमगढ़ ब्लाक के अवांव गांव स्थित मां भगवती मंदिर पर हर वर्ष की भांति शनिवार को धूमधाम से माता भगवती की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के बच्चों ने मंदिर के पुजारी संग पौधरोपण किया।
इस दौरान पंडित स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता रैली निकाली। रैली मन्दिर पहुंची जहां मंदिर के पुजारी गोलू बाबा के साथ मिलकर गांव के लोगों ने नीम और आम के पौधे लगाएं। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अजीत कुमार पाण्डेय व मंदिर के पुजारी पंडित गोलू पण्डित व अन्य लोग उपस्थित थे।