फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुत्ते से टकराई बाइक, पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह कुत्ते से बाइक टकरा गई। हादसे में पिता उमाकांत की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक उमाकांत (45) अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरूदिनपुर गांव के निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, उमाकांत अपनी पत्नी सरिता (40) और पुत्र अमित (12) के साथ बाइक से बिलरियागंज के ककरही में स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां से घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आए कुत्ते से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में परिजन उन्हें रानीपुर सीएससी लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखकर उन्हें नरौली स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उमाकांत ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया। पत्नी सरिता और पुत्र अमित की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें