फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीपुर के प्रधान की हत्या, थाने में आगजनी

Fri, 30 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज बाजार से घर लौट रहे मोतीपुर के प्रधान एवं वकील सिंहासन यादव की गुरुवार की शाम दो बदमाशों ने मुड़ीलपुर गांव के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात से नाराज गांव के लोग शव लेकर महराजगंज थाने पहुंचे और एसओ के न मिलने पर  थाने में एक दर्जन से अधिक बाइक, एक दर्जन राइफल, रिकार्ड रूम, मेस में आग लगा दी।

सके बाद शव लेकर चले गए। थाने में मौजूद कांस्टेबल और चार पीआरडी जवान असहाय नजर आए। देर शाम डीआईजी, डीएम, एसपी फोर्स लेकर थाने पहुंचे। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


 मोतीपुर निवासी सिंहासन यादव (37) दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। वह गांव के प्रधान भी थे और प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सिंहासन महराजगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। मुड़ीलपुर गांव पहुंचने पर वहां बाइक खड़ी कर मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके सिर में दो गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


हेलमेट पहनने के बाद भी सिंहासन की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर मुड़ीलपुर और मोतीपुर गांव के लोग पहुंच गए और  शव लेकर महराजगंज थाने पहुंचे।

ज्यादातर स्टाफ के चुनाव ड्यूटी में जाने से वहां कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला। थाने की जिम्मेदारी एक कांस्टेबल और चार पीआरडी के जवानों पर थी।

इससे नाराज लोग नारेबाजी करते हुए ईंट पत्थर चलाकर तोड़फोड़ करने के बाद थाने के आफिस और रिकार्ड रूम में आग लगा दी। बाइकें और रिकार्ड जलने लगा।

यह देखकर सुरक्षाकर्मी इधर-उधर दुबक लिए। करीब आधे घंटे तक उपद्रव करने के बाद ग्रामीण शव लेकर चले गए।
पौने सात बजे डीआईजी रत्न प्रकाश श्रीवास्तव, डीएम सुहास एलवाई, एसपी राकेश चंद्र साहू, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान फोर्स के साथ पहुंचे।

जल रहे रिकार्ड और बाइकों की आग बुझाई गई। डीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हत्या की वजह की तलाश की जा रही है।

एसपी राकेश चंद्र साहू ने बताया कि अभी तक घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की तह तक जाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें