फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से हमला करने चला था मां को, भाई ने भाई को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में मंगलवार को नशे में धुत युवक अपनी मां को कुल्हाड़ी से मारने जा रहा था। तभी बड़े भाई ने उसे चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल युवक रवि उपाध्याय (30) पुत्र शिवधनी सिधारी थाने के घोरठ गांव का निवासी है। रवि की मां माधुरी उपाध्याय ने बताया कि रवि मंगलवार को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात से नाराज होकर मुझे कुल्हाड़ी से मारने जा रहा था। बड़ा बेटा शिवाकांत बीच बचाव करने पहुंचा तो उसने शिवाकांत पर भी हमला बोल दिया। इस पर शिवाकांत ने रवि के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार के लोगों ने फौरन रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें