साइबर फ्रॉड के 22,217 रुपये पीड़ित के खाते में वापस
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना पुलिस और साइबर सेल ने क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी शाहिद अख्तर के साथ 13 जनवरी 2025 को हुए साइबर फ्रॉड के मामले में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि रुपये दोगुना करने के नाम पर 22,217 रुपये की ठगी की शिकायत शाहिद ने 1930 टोल फ्री नंबर के जरिए साइबर पोर्टल पर दर्ज की थी। एनसीआरपी पोर्टल और साइबर सेल की मदद से फ्रॉडस्टर के खाते को होल्ड किया गया। न्यायालय के आदेश पर 22 जुलाई 2025 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापस कराई गई।
गोवध मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुबारकपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गोवध के मामले में वांछित आरोपी सन्नी गौतम को उसके गांव लवायन कन्हई का पुरा, थाना खुटहन, जौनपुर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई 28 फरवरी 2025 को दर्ज मुकदमा के तहत की गई। आरोपी पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाते समय पुलिस से भागने की कोशिश में था, जब पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी।