भरोसा दिलाया था कि अब तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करना है। रानी ने इस तरह कई लोगों का घर बर्बाद कर दिया। अनिल ने बताया कि शादी के नौ साल बीत जाने के बाद पत्नी किसी से फोन पर रोजाना बातचीत करती थी। जब पत्नी से पूछा तो उसने सच्चाई बताने से इनकार कर दिया। तीन जुलाई 2023 की रात लगभग आठ बजे रीना किसी से फोन पर बातचीत करते हुए शौच के लिए बाहर गई।
घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली तो चार जुलाई को अहरौला थाने में पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक अहरौला थाने की पुलिस को पत्नी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।
रीना के अपने पांचवें प्रेमी के संग फरार होने का मामला सुर्खियों में बना है। हैरत इस बात पर जताई जा रही है कि वह अन्य पतियों के साथ अपनी पहचान कैसे छुपा लेती थी। इस बार भी उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छोड़कर एक नई पहचान बनाते हुए पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है।