फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहू की हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खुद की बहु को जलाकर हत्या करने के आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त विद्याधर व उर्मिला देवी तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव के निवासी हैं। उक्त मामले में एक आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव निवासी सुदीप यादव ने 18 मार्च 2024 को तहबरपुर थाने में लिखित तहरीर दिया। बताया कि उनकी बहन की शादी 2013 में तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव निवासी कन्हैया लाल के साथ हुई थी। जिससे दो बच्चे हैं। उनकी बहन निजी व्यवसाय ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवकोपार्जन करती थी। जमीन खरीदने के नाम पर उसके पति कन्हैया व अन्य लोग रुपये मांग रहे थे। जबकि इसके पूर्व दो लाख रुपये दिया था। इसके बाद रुपये देने में असमर्थता जताई उसके लिए बहन को शारीरिक व मानसिक यातनाएं भी दी गई। जिससे क्षुब्ध उनकी बहन ने 17 मार्च 2024 को पति कन्हैया लाल, ससुर विद्याधर, देवर जयहिन्द व सास उर्मिला देवी ने उसकी हत्या कर असलियत छिपाने के लिए उसके शव को घर में ही जला दिए।
पुलिस ने कन्हैया लाल यादव, विद्याधर, जयहिंद, उर्मिला देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त कन्हैया यादव को 20 मार्च को ओहनी अंडर पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। इसके बाद पुलिस ने विद्याधर और उर्मिला देवी को करियावर मोड पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 219 नंबर पास से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें