फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा खोने का गम, मां ने तोड़ा दम: तीन दिन पहले इकलौते बेटे की डायरिया से मौत, गम में मां ने भी खा लिया जहर

Wed, 04 Jan 2023 08:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के अरारा गांव में एक मां ने इकलौते बेटे को खोने के गम में जहर खाकर जान दे दी। तीन दिन पहले पांच वर्षीय बेटे की कोल्ड डायरिया से मौत हो गई थी। तभी से वे परेशान रहने लगी थी।  
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अरारा गांव में एक मां ने इकलौते बेटे को खोने के गम में जहर खाकर जान दे दी। तीन दिन पहले पांच वर्षीय बेटे की कोल्ड डायरिया से मौत हो गई थी। तभी से वे परेशान रहने लगी थी।  गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव निवासी सिंधु सिंह (30) पत्नी संदेश सिंह ने बुधवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को पीएचसी से ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार विवाहिता के पांच वर्षीय पुत्र की बीते 31 दिसंबर को कोल्ड डायरिया से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह परेशान रह रही थी। सिंधु एक तीन वर्षीया पुत्री की मां बताई गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें