फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में कार ने मां- बेटे को रौंदा, दोनों की मौत; शादी में शामिल होने जा रहे थे

Thu, 26 Nov 2026 03:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौसी के घर शादी में शामिल होने के लिए मां को लेकर बेटा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वे सरायमीर में अपनी मौसी के घर शादी के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना पलिया कुंवर नदी के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई। मृतक सैदपुर गांव निवासी प्रमिला (45) और उनका बेटा नीरज (19) थे। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, प्रमिला अपने बेटे नीरज के साथ बाइक से सरायमीर जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फूलपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतका प्रमिला के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे प्रिंस (22) और बेटी रागिनी (26) हैं। हादसे में दूसरे बेटे नीरज की भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रमिला के पति सुशील पहले मुंबई में रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से घर पर ही रह रहे हैं। 

मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को थाने लाया गया है, चालक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शोक का माहौल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें