मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर गांव निवासिनी एक महिला संदिग्धावस्था में आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत पति समेत चार के खिलाफ मायके वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
सपनहर रुद्रपुर गांव निवासी 28 वर्षीया नीतू पत्नी राजेश की दो दिन पूर्व संदिग्धावस्था में आग की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृतका की मां परमशीला पत्नी सूबेदार निवासी मंगरावा थाना गंभीरपुर ने बेटी के पति राजेश, ससुर महेश, सास राजवंती पर पेट्रोल छिड़क कर जला देने का आरोप लगाया था। परमशीला के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी पति, ससुर व सास की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। शुक्रवार को सुबह विवाहिता की हत्या में शामिल मां-बेटा कहीं भागने की फिराक थे। पुलिस ने उन्हें देवइत बाजार से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।