जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को नगर विकास के लिए राजघाट का निरीक्षण किया। बाईपास से राजघाट जाने वाले रास्ते पर लकड़ियों के ढेर को हटवाने को कहा। साथ ही नगरपालिका ईओ को रास्ते के अगल-बगल रेलिंग लगाने सहित जगह-जगह धंसी इंटरलाकिंग की मरम्मत कराने के साथ विद्युत शवदाह हाल का स्टीमेट मांगा।
शुक्रवार को डीएम दल-बल के साथ राजघाट पहुंचे। नगरपालिका प्रशासन को राजघाट पर धंसी इंटरलाकिंग, मार्ग पर अतिक्रमण आदि को हटवाने को कहा। साथ ही राजघाट पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने तमसा गंदगी पर कहा कि लाश जलाने के बाद कपड़े को नदी में फेंकने से गंदगी होती है। इसके लिये डस्टबीन रखा जाए।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा नजदीक है, इसलिए नदी की सफाई कराई जाए। डीएम ले राजघाट तिराहे से अतलस पोखरे तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण तथा तिराहे का सुंदरीकरण के लिये अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान मंदिर के पुजारी रघुनाथ दास ने डीएम को समस्याओं से अवगत कराया।
अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओमप्रकाश मौजूद थे।