जिला एकीकरण समिति द्वारा रविवार को नेहरू हाल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। ‘सामाजिक सौहार्द्र एवं आज का समय’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में भाईचारा स्थापित करना ही इस गोष्ठी का उद्देश्य है। शिब्ली एकेडमी के मौलाना उमैर सिद्दीक नदवी ने कहा कि हर धर्म में त्यौहार किसी न किसी धर्मिक मान्यता पर आधारित होता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला एकीकरण समिति की अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि सबको राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा विकास के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
डीएम सुहास एलवाई, गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, विधायक आलमबदी आजमी, सपा जिलध्यक्ष हवलदार यादव, डा. रविंद्र नाथ राय, शिब्ली एकेडमी के सचिव मौलाना उमैर ने भी संबोधित किया।
सीएमओ डा. वीबी सिंह, बीके सिंह मौजूद थे।