सगड़ी तहसील के भुवना बुजुर्ग गांव में गेहूं की फसल में लगी आग।
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में आग लगने में 12 बीघा से अधिक गेहूं की फसल औरअवशेष जलकर राख हो गए।
फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 12 से अधिक किसानों की फसल और अवशेष जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी। पीड़ित सूर्य प्रकाश राय ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसमें गांव के दर्जनों किसानों की खड़ी गेहूं की दर्जनों बीघा फसल जलकर राख हो गई वहीं फसल के अवशेष भी जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से 3 घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी। सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने बताया कि नुकसान का आकलन कर किसानों को आपदा राहत से मदद की जाएगी।