फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहर से लेकर गांव तक बंदरों का आतंक, प्रशासन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों की शिकायत पर शहर क्षेत्र में जहां नगरपालिका कुछ बंदर पकड़वा कर कोरम पूरा कर दे रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में लोगों की समस्या का निराकरण करने वाला कोई नहीं है। लोग लाचार हैं।
विज्ञापन

आए दिन बंदर लोगों पर हमला उन्हें घायल कर दे रहें। लोगों को खुले में जाने से डर रहे हैं। निजामाबाद कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग बचने के लिए हजारों रुपये खर्च कर जाली लगवा रहे है। बंदरों का आतंक इतना ज्यादा है कि कोई भी परिवार का सदस्य अगर घर के बाहर बैठा है, अचानक बंदर पहुंच हमला कर दे रहे हैं। कई बार तो छोटे बच्चों पर भी बंदर हमला कर दे रहे हैं, कई बच्चों का उपचार चल रहा है। रहवासी सुदर्शन मिश्रा, नवदीप, सुनील, संतोष आदि का कहना है कि पता नहीं कहां से हजारों की संख्या में बंदर पहुंच गए हैं, पहले इतना बंदरों का आतंक नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें