फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ में बंदर ने मचाया उत्पात, बिजली का पोल हिलाकर गिराया; बाल- बाल बची लोगों की जान

Thu, 23 Jan 2025 11:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में बंदर ने विद्युत विभाग के पोल को हिलाकर गिरा दिया। इस दौरान एक अन्य पोल भी उसके चलते गिर गया। गनीमत रही कि बिलली कटी थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में बंदर ने गिराया बिजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ नगर के कटरा त्रिमुहानी पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बंदर विद्युत पोल पर चढ़ा और उसे जोर-जोर से हिलाने लगा। तभी पोल जड़ से टूटकर गिर गया। एक पोल गिरते ही उसके साथ एक पोल और गिर गया। जबकि अन्य कुछ पोल बिजली सहित अन्य प्रकार के लगे तारों की वजह से टीका रहा। संयोग ही था कि उस दौरान बिजली कटी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के लोगों से जर्जर पोल को बदलने के लिए शिकायत की गई। लेकिन बिजली विभाग इसे लेकर लापरवाह बना रहा। जिसका परिणाम रहा कि आज बंदर के पोल हिलाने भर से यह घटना हुई। 

लोगों ने बताया कि यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि सुबह सात बजे के आस-पास कटरा त्रिमुहानी पर लोग चाय पीने आते हैं, इसके अलावा उस मार्ग पर कई स्कूल हैं, साथ ही जहां पोल गिरा है वहां भी एक स्कूल है। 
विज्ञापन


उधर बिजली का पोल गिरने के बाद काफी देर तक लाइन मैन आदि मौके पर तो पहुंच गए थे, लेकिन जेई का कहीं अता-पता नहीं था। लोगों में विभाग के इस लापरवाह रवैये से गुस्सा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें