फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूम एप से प्रतिदिन स्कूलों की हो रही निगरानी देख रहे उपस्थिति व अनुपस्थिति : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्कूलों के समय पर खुलने, कक्षाएं नियमित लगने, सभी घंटियों में पढ़ाई होने और सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन किसी एक विद्यालय का जूम एप से औचक मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह वीडियो कॉल पर स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों को देख रहे हैं। जूम एप से जुड़ने के लिए मात्र 15 मिनट पहले ही उन्हें व्हाट्एप पर लिंक भेजा जा रहा है। ताकि उनकी वर्तमान स्थिति का पता चल सके। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में ब्लैक बोर्ड, शौचालय, पेयजल, हैंड-वॉशिंग फैसिलिटी, फर्श की मरम्मत, दरवाजे, खिड़कियां, विद्युतीकरण, किचन शेड, फर्नीचर, इंटरलॉकिंग टाइल्स, अतरिक्त कक्ष सहित 19 बिंदुओं पर कार्य किया जाना है। यह सारे कार्य ग्राम पंचायतों की निधि से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कई विद्यालय ऐसे हैं जहां कागजों में कार्य हो चुके हैं लेकिन मौके पर कार्य नहीं हुए है। वीडियो कॉल कर इसका सत्यापन भी किया जा रहा है। मंगलवार को महराजगंज ब्लाक के भभनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का जूम एप के माध्यम से जायजा लिया गया। जिसमें सचिव, हेडमास्टर व खंड शिक्षा अधिकारी को जोड़ा गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जूम एप से मानिटरिंग किया जा रहा है। मात्र 15 मिनट पहले जूम एप का लिंक भेजा जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी कहां हैं, हकीकत का पता चलेगा। वह बहानेबाजी नहीं कर सकेंगे।
सफाईकर्मी ही स्कूलों की करेंगे साफ-सफाई
आजमगढ़। स्कूलों में साफ-सफाई कौन करेगा, यह किसके जिम्मे है। सब बताने से कतराते हैं। ग्राम प्रधान व सफाईकर्मियों की मनमानी के कारण स्कूलों में साफ-सफाई नहीं हो पाती है। जिससे स्कूलों में गंदगी रहती है। गंदगी अधिक होने पर शिक्षक या तो स्वयं साफ-करता है या फिर अपनी जेब से पैसे खर्च कर मजदूर लगाता है। पर अब ऐसा नहीं होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी सफाईकर्मी को सौंपी है। वह स्कूल की सफाई के बाद ही गांवों में सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें