फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: कोर्ट में बयान से पहले दुष्कर्म पीड़ित का अपहरण, थाने में हंगामा; पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 04 Sep 2024 09:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में अप्राकृतिक दुष्कर्म पीड़ित किशोर के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता तथा एक कोटेदार को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया। इसके बाद समर्थकों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के एक गांव निवासी अप्राकृतिक दुष्कर्म पीड़ित एक किशोर सोमवार की शाम लापता हो गया। परिजनों ने थाने पर अपहरण की सूचना दी। बताया कि अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को कोर्ट में किशोर की गवाही होनी थी। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता तथा एक कोटेदार को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया। इसके बाद नेता समर्थकों ने थाने पर पहुंच हंगामा किया। लापता किशोर शाम में नाटकीय ढंग से अपने गांव से आधा किमी दूर भटकता मिला, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें