फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की नीतियों से हूं प्रभावित : अंगद

Thu, 18 Jun 2015 01:07 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री अंगद सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। छह जून को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहां से वापस लौटने के बाद बुधवार को फरहाबाद स्थित मां शीतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से  लाद दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता केशरी नारायण राय ने कहा क़ि ईमानदारी, विकास भाजपा के समय में ही था, बाक़ी सरकारों में दाम की बात होती है। लेकिन काम की कोई गारंटी नहीं होती। पूर्व मंत्री अंगद यादव ने कहा कि वह सिर्फ मोदी सरकार की नीतियों-रीतियों, विकास की  योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कहा कि एक सच्चा सिपाही बनकर भाजपा  के लिए कार्य करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चौरसिया और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमनारायण पांडेय ने की। इस दौरान रामअवध यादव, रामअवध सोनकर, संतोष  गौड़, जयप्रकाश सिंह, दुर्गा सिंह, माला द्विवेदी, प्रेमप्रकाश राय, जयनाथ सिंह, दिवाकर  सिंह, कृष्णपाल, नलनिकांत उपाध्याय आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें