लालगंज। विधायक बेचई सरोज ने बुधवार को कूड़ेभार गांव में बेसो नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। कहा कि देवगांव मार्ग टूट चुका है, उस पर भी काम जल्दी ही शुरु होने जा रहा है। 17 निर्माण कार्य का प्रस्ताव उन्होंने लखनऊ भेजा। जल्द ही स्वीकृत मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीपी पांडे ने बताया कि खनियरा गांव के कूड़ेभार में बनने जा रहे इस पुल की कुल लागत दो करोड़ पैतालिस लाख रुपये ह। इसमें एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये पुल निर्माण के लिए, 75 लाख रुपये सड़क निर्माण के लिए और शेष जमीन के मुआवजा के लिए मिला है। इसी माह मे काम चालू हो जाएगा और अगली बरसात तक पुल बन जाने की संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनरायन यादव एवं संचालन हरीप्रसाद दूबे ने की। इस दौरान शरद यादव, सिवली सिंह, अशोक यादव, जीयालाल यादव, पंकज सिंह, दया यादव, चंदन सिंह, सौरभ सिंह, मुहम्मद ताहिर, अजीम, बलदेव यादव आदि उपस्थित रहे।