फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मो. शेख के पिता रेहान अहमद बोले- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक

विज्ञापन
रेहान अहमद। - फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
विज्ञापन
सरायमीर। एटीएस की ओर से संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी के बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें उसकी कथित गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी के पिता का दावा है कि कुछ समय पहले उसके बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उससे कौन क्या बात करता था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, गांव के प्रधान व शिक्षक भी इस कार्रवाई को लेकर हैरान हैं। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) गांव निवासी रेहान अहमद ने बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद शेख बिल्डिंग मैटेरियल और पेंट की दुकान पर बैठकर पारिवारिक कारोबार संभालता था। उसका अधिकांश समय दुकान और घर के बीच ही गुजरता था। जब वह खाली रहता था तो अपने दोस्तों के बीच रहता था। गिरफ्तारी के बाद उसके पिता रेहान ने बताया कि कुछ समय पहले मोहम्मद शेख का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद उसके मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी हुई थी। साल 2023 में मोहम्मद शेख ने हाईस्कूल पास किया था। उसके खिलाफ थाने में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि जांच एजेंसियों को उसके विरुद्ध क्या साक्ष्य मिले हैं।

रेहान अहमद।- फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें