फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मनरेगा के काम की प्रवासियो को नहीं मिली मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील के राजस्व गांव बनगांव में मनरेगा के तहत मई और जून महीने में प्रवासी मजदूरों ने काम तो किया, लेकिन अभी तक उनका न जॉबकार्ड बना और न ही उनको मजदूरी ही मिली। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप मजदूरी दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मनप्रीत राजभर ने बताया कि बार-बार ग्राम प्रधान सूर्यनाथ यादव से मजदूरी के लिए बात करने पर जवाब मिला कि अभी मजदूरी आई नहीं है। सरकार की तरफ से आ जाएगी तो दे दी जाएगी। गांव के मनरेगा के जो स्थायी मजदूर हैं उन सबकी मजदूरी दे दी गई है। प्रवासी मजदूरों की मजदूरी अभी तक नहीं दी गई है। प्रवासी मजदूरों की संख्या कुल 26 है। उन्होंने हर महीने 15 से 20 दिन लगातार काम किया है। मजदूरी न मिलने से उनके भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। मनप्रीत राजभर ने तहसीलदार प्रेम कुमार राय को ज्ञापन सौंप मजदूरी दिलाने क मांग की। उन्होंने कहा प्रधान और खंड विकास अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान निकालेंगे। जनकराज, दूधनाथ, प्रमिला, नीरज, आशीष, राजभर, रमेश राजभर, गुलशन, कुसुम, विजय, राजेश, विकास, रोहित, रामावती, इंद्रावती, मीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें