फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से पेयजल सप्लाई ठप, पांच गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेजहानागंज। तुलसीपुर धरवारा रोड स्थित जल निगम पानी टंकी से चार दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। शुद्ध पेयजल के लिए बाजारवासी और ग्रामवासी परेशान हैं। पानी न आने से बरहतील जगदीशपुर, जहानागंज, रामपुर, तुलसीपुर, मुस्तफाबाद के गांव के सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शत्रुघ्न विश्वकर्मा, भूपेंद्रवीर सिंह, बेचू विश्वकर्मा, डॉ. सुदीप सिंह, मुकेश खरवार, राम नगीना सिंह का आरोप है कि इस समय कोरोना वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है। चार दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी जल निगम की टंकी में कोई खराबी होती है तो एक हफ्ते से पहले ठीक नहीं हो पाता है। इससे हम लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द पानी सप्लाई कराने की मांग की है। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि रॉड खराब होने के कारण सप्लाई बंद हो गई थी। इसे ठीक करा दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक सप्लाई घरों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें