फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेडिकल कॉलेज के सामने बदहाल सड़क पर विधायक ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) के सामने की जर्जर सड़क अब राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बन गई है। सदर विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय उदासीनता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सामने चंदेश्वर-कम्हरिया मार्ग पर करीब एक किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कराया गया था। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क उखड़ने लगी। कई बार मरम्मत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने के कारण इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, एंबुलेंस, छात्र और कर्मचारी गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें की हैं। उन्होंने निर्माण की जांच और सड़क पर मौजूद बाधाओं व अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसी भी दुर्घटना या जनहानि के लिए संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें