फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने असेंबली प्रश्न किया तो नई तहसील के प्रस्ताव में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विआजमगढ़। शासन की ओर से जनपद में परशुरामपुर नई तहसील का प्रस्ताव पिछले दिनों लौटा दिया था। साथ ही इसे नियमानुसार जनप्रतिनिधियों की राय के साथ तलब किया था। नई तहसील सगड़ी और बूढ़नपुर से कटकर बनने हैं। कौन-कौन से लेखपाल क्षेत्र होंगे इस फैसले के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी थी। काफी दिनों से मामला ठप पड़ा हुआ था। इस बीच जनपद के गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद ने कार्यवाही को लेकर अंसेबली प्रश्न उठा दिया है।इस पर राजस्व परिषद ने 15 दिन में रिपोर्ट तलब कर दी है।
विज्ञापन

जनपद में सगड़ी तहसील को काटकर परशुरामपुर के नाम से नई तहसील बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2011 में शासन को भेजा गया था। इसके बाद से शासन की ओर से अभी तक इस पर क्योरी ही की जा रही है। वहीं इसके बाद भेजी गई मार्टीनगंज तहसील का प्रस्ताव स्वीकृत भी हो गया नहीं तहसील का गठन भी हो गया। पिछले दिनों शासन की ओर से ये कहते हुए प्रस्ताव को वापस कर दिया गया कि इसे निर्धारित बिंदुओं के आधार पर भेजा जाए। साथ ही इस पर जनप्रतिनिधियों की राय भी ले ली जाए। नई तहसील का प्रस्ताव 100 लेखपाल क्षेत्र के होने पर ही बनाया जा सकता है। सगड़ी तहसील में 190 लेखपाल क्षेत्र है और ये जिले की सबसे बड़ी तहसील है। यदि यहां से 90 लेखपाल क्षेत्र लिए भी जाते हैं तो 10 लेखपाल क्षेत्र कम पड़ रहे हैं। इसकी पूर्ति 150 लेखपाल क्षेत्र पाले बूढ़नपुर तहसील से होनी है। दोनों तहसीलों के एसडीएम को यह फैसला करना है कि कौन-कौन से लेखपाल क्षेत्र नई तहसील में सामिल होंगे। पिछले कुछ महीसे प्रक्रिया यहीं रुकी पड़ी है।
इस बीच गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद ने प्रस्तावित नई तहसील को लेकर विधानसभा में प्रश्न दाखिल कर दिया गया है। अब राजस्व परिषद की ओर से इस पर हुई कार्यवाही की 15 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। राजस्व परिषद के पत्र के बाद इस पर कुछ सक्रियता दिखाई दे रही है। लेखपाल क्षेत्र फाइनल होने के बाद इस पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राय भी ली जानी है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गोपालपुर को ब्लाक बनाने का भी थी प्रस्ताव
आजमगढ़। नई तहसील के प्रस्ताव के साथ गोपालपुर को ब्लाक बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था। इसके अलावा इसमें बिलरियागंज और महाराजगंज ब्लाक के गांव शामिल होने थे। ये प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में हैं।
...तो जनपद में हो जाएंगी नौ तहसीलें
आजमगढ़। अभी तक जनपद में कुळ आछ तहसीलें हैं। एक परशुरामपुर तहसील बनती है तो जनपद में तहसीलों की संख्या नौ हो जाएगी। अभी तक जनपद में सदर, मेंहनगर, निजामाबाद, फूलपुर, लालगंज, मार्टीनगंज, सगड़ी, बूढ़नपुर तहसील हैं।
परशुरामपुर तहसील के लिए वर्ष 2017 से ही आवाज उठा रहा हूं। पहले भी असेंबली प्रश्न किया था। कमिश्नर से डीएम तक सभी ने नई तहसील की संतुति की थी। इसके बाद भी प्रस्ताव पर अमल नहीं हुआ। गोपालपुर विस के लोगों को सगड़ी तहसील पहुंचने में काफी परेशानी होती है। शासन जल्द से जल्द परशुरामपुर तहसील का गठन करें। नफीस अहमद, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें