आजमगढ़। जीएसटी टीम ने मंगलवार काे शहर के मातबरगंज स्थित स्टेशनरी के बड़े सप्लायर के यहां छापेमारी की कार्रवाई की थी। यह छापेमारी देर रात तक चली। जांच में कुल 28 लाख की गड़बड़ी प्रकाश में आई। जिस टीम ने फर्म पर चार लाख का जुर्माना लगाया है।
मातबरगंज स्थित अग्रवाल स्टेशनर्स स्टेशनरी का बड़ा सप्लायर फर्म है। शैक्षिक संस्थाओं के साथ ही सरकारी कार्यालयों तक को इस फर्म से बड़ी सप्लाई दी जाती है। जीएसटी पोर्टल पर किसी ने इस फर्म की शिकायत की थी। जिस पर जिले की जीएसटी टीम ने मंगलवार को फर्म पर छापेमारी की और पूरे रिकार्ड का मिलान किया। देर रात तक छापेमारी चली। जिसके बाद फर्म पर लगभग 28 लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा राजनाथ तिवारी ने बताया कि फर्म पर मिली गड़बड़ी के आधार पर चार लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही आगे ऐसी गड़बड़ी न होने पाए इसकी हिदायत भी दी गई है।