फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन-2017 को लेकर बनाई रणनीति

Sun, 11 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मिशन-2017 के तहत पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर सीताराम भारती ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए अब मिशन-2017 दूर नहीं है।
विज्ञापन


आप लोगों को एक योग्य और युवा प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे मिले हैं जिन्हें विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। बसपा प्रत्याशी और विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जिसकी70 प्रतिशत जनसंख्या गांव में निवास करती है। किसान धान और गन्ना बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

अंत में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को डा. अंबेडकर पार्क में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर विजय कुमार गौतम, गणेश दत्त दुबे, मनोज दुबे,, संजय, चंद्रशेखर पांडेय, सर्वेश, अनवर हसन, रविंदर भारतीय, ओमकार शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें