स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर-नवापुरा गांव स्थित पोखरे से मंगलवार की सुबह एक किशोरी की लाश बरामद की गई। किशोरी दो दिनों से घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
सुल्तानपुर-नवापुरा गांव के लोग मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर स्थित पोखरे की तरफ गए तो पोखरे में एक किशोरी का शव उतराया हुआ मिला। शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान गांव की ही 14 वर्षीय लकी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार लकी 20 मार्च की सुबह से लापता थी। परिजन अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार को पोखरे से लापता किशोरी का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।