फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दुष्कर्म की शिकार युवती की इलाज के दौरान जौनपुर अस्पताल में हुई मौत, गला दबाकर मारने की कोशिश भी की

Sun, 12 Nov 2023 05:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ सात नवंबर की देर रात एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीते सात नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए थे जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ सात नवंबर की देर रात एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया। परिजन युवती को इलाज के लिए लेकर जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दिया था। जिसके आधार पर शनिवार को दिन में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। शनिवार की देर शाम युवती की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतका तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें