फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मुकदमा न लड़ने की धमकी देकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 08 Nov 2021 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुकदमे की तारीख से लौट रहे युवक को सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक वसीम अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का निवासी है।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिला मुख्यालय से मुकदमे की तारीख से वापस लौट रहे युवक को सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर रोका। इसके बाद मारपीट कर मुकदमा न लड़ने की धमकी दी और दो फायर किए जिसमें एक गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी।

विज्ञापन


घायल युवक वसीम (30) पुत्र सैयाद अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुरगढ़ा गांव का निवासी है। उसने बताया कि तारीख देखकर वापस लौटते समय उसने पकड़ी मोड़ पर दाढी बनवाई। वहीं से एक सुपर बाइक से दो लोग पीछा किए। कांटा वाली बाग के मोड़ पर पहुंचते ही उन्होंने उसे रोका।

पहले मुकदमा न लड़ने की धमकी दी फिर गोली मारी और काम हो गया कहते हुए दोनों उसी दिशा में फरार हो गए। सीएचसी अहरौला के चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें