10 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी गांव में धूं-धूं कर जलती थार। श्रोत-वीडियो ग्रैब
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी गांव में शरारती तत्वों ने बुधवार की रात करीब दो बजे पेट्रोल छिड़ककर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि कार जलकर राख हो गई। बगल में खड़ी फॉर्च्यूनर भी आग की चपेट में आ गई, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे हटा लिया जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक पेट्रोल डालकर थार में आग लगा रहे हैं और फिर भाग गए। पीड़ित सलीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 2022 में मोहम्मद शारिब के नाम से खरीदी गई थार रोजाना घर के सामने खड़ी रहती थी। घटना के वक्त परिवार आग बुझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल गई।
फॉर्च्यूनर को आंशिक नुकसान भी हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पीड़ित का कहना है कि साजिश के तहत ऐसा किया गया है। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर ने सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।