फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइकिल सवार का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश दीवार से टकराए, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Sat, 23 Mar 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मेहनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेहनगर थानांतर्गत दौलतपुर गांव के पास साइकिल सवार से मोबाईल छीनकर भाग रहे दो युवकों की बाइक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


अहियाई बाजार निवासी बजरंगी शनिवार की रात 8ः30 बजे साइकिल से मेहनगर बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दौलतपुर गांव के पास उसकी मोबाइल छीन ली। बजरंगी ने शोर मचाया तो बदमाश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। अभी वे मात्र 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो कर एक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, पीछे बैठा विशाल (23) निवासी किशुनपुर थाना जहानागंज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक के शिनाख्त की कवायद में जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें