फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दबंगों का दुस्साहस: बाइक सवार युवक को हाथ दिखाकर रोका, सिर फोड़कर लूट ले गए डेढ़ लाख रुपये व चेन

Sun, 24 Mar 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ जिले में एक बाइक सवार युवक को बदमाशों ने हाथ दिखाकर रोका। इसके बाद युवक के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया और उसके पास में रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी और सोने की चेन लूट ले गए।  
विज्ञापन
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली के बवाली मोड़ के पास रविवार को दिनदहाड़े तीन से चार की संख्या में बदमाशों ने एक युवक का सिर ईंट से फोड़ कर उसके पास रखे डेढ़ लाख रुपये व सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव निवासी राधेश्याम (32) रविवार को दिन में डेढ़ लाख रुपये लेकर किसी काम से शहर कोतवाली के रोडवेज क्षेत्र में आया था। वह बवाली मोड़ पर ही पहुंचा था कि तीन से चार की संख्या में बदमाशों ने हाथ दिखाकर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही एक युवक ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसके पास रखे डेढ़ लाख रुपये व गले की सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। 

क्या कहते हैं अधिकारी
ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। न तो थाने पर कोई सूचना दी गइ है, न ही यूपी 112 पर ही कोई सूचना आई है। ऐसी बात है तो तत्काल अस्पताल भेज कर पीड़ित से संपर्क कर पता लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिमौली पांडेय, एसएचओ, शहर कोतवाली 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें