कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी ने दोनों बेटियों का किछौछा में अपने सहयोगी व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के सहयोग से एक किराये के मकान में लेकर रखा है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
बेवाना पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की और किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती से दोनों बहनों को ढूंढ लिया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला खुलासा हुआ। एसओ प्रभाकांत तिवारी के अनुसार राज पहले दोनों बहनों का अपहरण कर गाजियाबाद ले गया था। करीब तीन माह बाद किछौछा आ गया था। यहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों बहनों का धर्म परिवर्तन कराया और 15 साल की किशोरी का नाम बदलकर उससे निकाह कर लिया था।
इसके बाद वह दोनों को साथ लेकर एक किराये के मकान में रहने लगा था। यहां वह दोनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच छोटी बहन गर्भवती हो गई और उसने करीब दो माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को रामपुर सकरवारी से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।