फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीएम मोदी की जिम्मेदारी है बंगाल के अन्याय को उजागर करना, आजमगढ़ में बोले मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Sat, 19 Jul 2025 09:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बंगाल के अन्याय को उजागर करना पीएम मोदी की जिम्मेदारी है। आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आकर लोग बंगाल में शरण लेते हैं और वहां की सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मीडिया से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्षी दलों और विवादित बयानों पर खुलकर अपनी राय रखी।

विज्ञापन


बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की यह जिम्मेदारी है कि किसी भी राज्य में अन्याय हो रहा हो तो वह उसे उजागर करें। बंगाल में अगर लॉ एंड ऑर्डर कमजोर है, तो उसकी चर्चा करना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आकर लोग बंगाल में शरण लेते हैं और वहां की सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है।

भाजपा की बंगाल रैली में उठे बंगाली अस्मिता के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या धर्म का हो, संविधान ने सभी को जीने और सम्मान के साथ रहने का अधिकार दिया है। प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि हर धर्म और हर व्यक्ति की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है।

विज्ञापन

विपक्ष पर जमकर किया हमला

राजभर ने कहा कि जब यूपी में कांग्रेस, सपा या बसपा की समर्थित सरकारें थीं, तब बड़े पैमाने पर दंगे और कर्फ्यू लगते थे। अब मोदी और योगी के शासन में इस पर विराम लग चुका है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र एजेंसियां हैं और सरकार इनकी कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करती। जब शिकायत मिलती है, एजेंसियां कानून के तहत काम करती हैं।

सांसद निशिकांत दुबे द्वारा राष्ट्रभाषा को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि यह गलत और अनर्गल बयान है। देश संविधान से चलता है, जिसमें सभी धर्मों, जातियों को पूजा-पाठ और जीवन जीने का अधिकार मिला है। हिंदी देश की राष्ट्रभाषा है, यह बात संविधान ने पहले ही तय कर दी है। राज ठाकरे के उत्तर भारतीयों पर दिए गए बयान का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि जिस दिन उत्तर भारतीय और बिहारी महाराष्ट्र छोड़ देंगे, उस दिन वहां दाना नसीब नहीं होगा। वहां की अधिकांश सेवाएं उत्तर भारतीय संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

छांगुर बाबा पर किया तीखा हमला

राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि हर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। मुख्यमंत्री संविधान के अनुसार कार्य कर रहे हैं। धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के आरोपों से घिरे छांगुर बाबा पर तीखा हमला करते हुए राजभर ने कहा कि छांगुर बाबा देश के लिए कैंसर हैं। ये लोग विदेशी धन का भारत में गलत इस्तेमाल करते हैं और पहले सपा व कांग्रेस से संरक्षण पाते थे। अब कानून अपना काम कर रहा है और ऐसे लोगों को आजीवन जेल में रहना चाहिए।

चीन द्वारा आतंकवाद पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि आतंकवाद को पूरी दुनिया में विरोध मिलना चाहिए। पाकिस्तान जैसे देश जो आतंक को संरक्षण देते हैं, भारत ने उन्हें करारा जवाब दिया है। भारत की सेना ने 100 किलोमीटर अंदर घुसकर ध्वस्त किया और पूरी दुनिया उसकी सराहना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें