फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक बस अड्डे के लिए मंत्री ने किया भूमि पूजन

Tue, 02 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में पुराने रोडवेज भवन को तोड़कर नए तरीके से आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए सोमवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुबारकपुर में बनने वाले डिपो के लिए भी भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

 बता दें कि वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार का गठन हुआ। उसके बाद से परिवहन निगम विभाग आजमगढ़ के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव की झोली में आ गया। सूबे के परिवहन मंत्री बनने के बाद जिलेे के परिवहन व्यवस्थाओं में सुधार होने की उम्मीद जग गई। दुर्गा यादव के निर्देश पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस डिपो बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने डिपो के निर्माण के लिए करीब 13 करोड़ रुपये का बजट जारी करने के साथ और नक्शा को मंजूरी मिल गई । साथ ही सोलह माह के भीतर निर्माण पूरा कर हैंडओवर करने की तिथि भी निर्धारित की गई। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। बजट मिलने के बाद निर्माण इकाई ने पुराने भवन को तोड़कर मलबा हटाने का काम पूरा होने के बाद सोमवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव से भूमि पूजन कराया। इस दौरान जिलाधिकारी सुहास एलवाई, आरएम धर्मेंद्र कुमार, एआरएम आजमगढ़ बीपीएन सिंह, एआरएम अंबेडकर डीपो संतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें