फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तिरंगा यात्रा में मंत्री अनिल राजभर ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित हैं

Thu, 13 Aug 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: अनिल राजभर ने कहा कि सपा आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित है। राहुल देश व समाज के निर्माण में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को नगर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में रिमझिम बारिश भी लोगों के जोश को कम नहीं कर पाई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, होमगार्ड जवान और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लिए इस देशभक्ति के माहौल का हिस्सा बने।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में हुई, जहां प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए आजादी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

डीएवी इंटर कॉलेज से रवाना हुई तिरंगा यात्रा ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों में देशभक्ति का संचार किया। यात्रा रायपुर तिराहा, गांधी तिराहा, रायडूपुर त्रिमूर्ति तिराहा, नेहरू हॉल, कलेक्ट्रेट चौराहा, पंचदेव चौराहा और सिविल लाइन से गुजरते हुए अग्रसेन चौराहा पहुंची। अंततः अंबेडकर पार्क में यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित है और अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी देश और समाज के निर्माण में सक्षम नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों से आने वाले धन का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जाता है, जिसे केंद्र सरकार रोकना चाहती है, जबकि विपक्षी नेता उसे भारत में लाना चाहते हैं।

विज्ञापन

अनिल राजभर ने कहा कि देश के युवाओं को आजादी की कीमत और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। देश विरोधी ताकतें युवाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए राष्ट्र के प्रति भावना को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

वंदे मातरम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जिस गीत को गाकर स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने वालों की भारत विरोधी मानसिकता उजागर हो रही है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर जहां भी वंदे मातरम को अनिवार्य किया गया है, उसका स्वागत होना चाहिए।

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयंत सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा (गुड्डू), भाजपा लालगंज अध्यक्ष विनोद राजभर, एमएलसी विक्रांत सिंह ऋषु, राकेश सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें