फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 5 दिन में 6 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, दृश्यता 20 मीटर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम बदल गया है। बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को एक बार फिर दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में पड़ने वाली घनघोर ठंड और घने कोहरे की याद दिला दी। रविवार को जिले में सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही।
विज्ञापन

जनवरी के मध्य तक मौसम अपेक्षाकृत गर्म हो गया था। दिन का तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी पछुआ हवाओं के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आया। इसका असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर आने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज ठंड और नमी के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर लोगों को ठंड के लिए तैयार रहने का संदेश दे दिया है।

एक सप्ताह के तापमान का हाल
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
31 जनवरी - 21.0 - 7.5
30 जनवरी - 20.3 - 10.7
29 जनवरी - 22.4 - 12.0
28 जनवरी - 22.6 - 13.0

जनवरी के दौरान भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता बनी रहने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 67 प्रतिशत कम वर्षा के परिणामस्वरूप प्रदेश में औसत मासिक वर्षा सामान्य से 26 प्रतिशत कम रहने के साथ 18 से 23 दिन घने कोहरे के कारण तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश में 4-4 दिन शीत दिवस व शीतलहर की स्थितियां दर्ज की गई हैं। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें