फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 267 किसानों में वितरित की सरसों के बीज की मिनी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। कृषि विभाग की ओर से सरसों के बीज की मिनी किट का वितरण बृहस्पतिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में किया गया। यह वितरण पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत किया गया, जिसमें अब तक 267 किसानों को किट प्रदान की जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
विज्ञापन


राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि फूलपुर ब्लॉक के लिए कुल 500 मिनी किट प्राप्त हुई हैं। वितरण पंजीकृत किसानों को उनके आधार कार्ड के सत्यापन के बाद किया जा रहा है। यह किट किसानों को नमूने (सैंपल) के रूप में दी जा रही है, ताकि वे उच्च गुणवत्ता वाले बीज का उपयोग कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस समय सरसों की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है। मोतीलाल ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे शीघ्र करवा लें, अन्यथा विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस अवसर पर परमहंस सिंह, महेंद्र, वंशराज, जैनुल हसन, अफसर, श्रीप्रकाश पांडेय, इफ्तेखार, रमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें