फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी छोड़ने के लिए खान निरीक्षक दी गई धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खनन सामग्री के अवैध परिवहन में सीज किए गए ट्रक को छोड़ने के लिए खान निरीक्षक को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। यही नहीं आफिस में घुस कर कर्मचारियों से उच्चाधिकारियों के बारे में अपशब्द बोला गया। भाजपा नेताओं का नाम लेकर स्थानांतरण कराने तक की भी बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी है। जिस फोन नंबर से धमकी दी गई उसे सर्विलांस पर लगाया गया है। जांच के बाद मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 10 दिन पहले खान निरीक्षक विनीत सिंह ने आरटीओ विभाग के सहयोग से फरिहां में अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते समय एक ट्रक सीज किया था। आरटीओ विभाग के अनुसार ट्रक पर नागालैंड का नंबर अंकित था, जबकि ट्रक वास्तव में यूपी का था। वह चंदौली निवासी किसी व्यक्ति का है। ट्रक को सीज कर फरिहां चौकी में खड़ा करा दिया गया। इसके बाद कुछ दिनों में इसी ट्रक मालिक के तीन और ट्रक सीज किए गए। इसके बाद से ही ट्रक छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। न छोड़ने पर खान निरीक्षक को धमकी दी गई। यहां तक आफिस में घुसकर खान निरीक्षक की अनुपस्थिति में कर्मचारियों से उच्चाधिकारियों के बारे में अपशब्द कहा। भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर स्थानांतरण कराने की धमकी दी। धमकी आदि की रिकार्डिंग खान निरीक्षक ने डीएम एनपी सिंह को सौंपी है। उन्होंने एसपी सिटी पंकज पांडेय को मामले की जांच दी है। साथ ही जिस नंबर से धमकी दी गई उसे सर्विलांस पर लगाने को कहा है। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि आरोपी के चिह्नित होने के बाद उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें