फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने संसाधन से भी घर जा सकेंगे प्रवासी, जारी होगा पास

विज्ञापन
सूरत से आई ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से विभिन्न प्रदेशों में फंसे लोगों को घर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद अब भी काफी संख्या में लोग चोरी-छिपे अपने साधनों से भी आ जा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर शासन में अब अपने साधन से भी प्रवासियों को अपने जनपद जाने की सुविधा देने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्हें डीएम पास जारी करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य टैक्सी बुक करके दिल्ली से रानी की सराय पहुंच गए थे। उसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। अनाधिकृत रूप से वाहन बुक करके वो व्यक्ति यहां तक पहुंचा और दिल्ली से लेकर रानी की सराय तक कई लोगों का जीवन संकट में डाल गया। ऐसे देश में अनेक मामले सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर शासन ने अपने संसाधन से भी प्रवासियों को अपने जनपद जाने की छूट देने का निर्णय लिया है। इसके तहत डीएम उनको अपने गृह जनपद जाने के लिए पास जारी कराएंगे। इससे पहले जाने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। पास के लिए ई-पास की तरह आवेदन करना होगा। पास जारी करने के अलावा संबंधित डीएम प्रवासी के गृह जनपद के डीएम से संपर्क कर उसके यहां से जाने के बारे में पूरी जानकारी भी देंगे। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि इच्छुक नियमानुसार तरीके से पास के लिए आवेदन करें।
विदेश में रहने वालों का भी आगमन होगा शुरू
आजमगढ़। देश के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले प्रवासियों के साथ अब विदेश में रहने वाले लोगों का आगमन भी शुरू होने वाला है। जल्द ही एक फ्लाइट शारजाह से आने वाली है। विदेश से आने वाले लोगों का एयरपोर्ट पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। संदिग्ध मिलने पर उन्हें पास के ही होटल में आइसेलेट किया जाएगा। जो सही होंगे उन्हें उनके घरों को रवाना कर दिया जाएगा। जनपद आगमन के बाद भी एक सप्ताह के अंदर यदि उनके कोई लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि विदेशों से ऐसे लोगों को लाया जा रहा है जिनका वीजा खत्म हो गया है या कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है या फिर मेडिकल इमरजेंसी या घर आने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

पेड क्वारंटीन के लिए भी तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि विदेशों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैल चुका है। इसलिए वहां संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। इसलिए वहां से आने वाले लोगों को लेकर विशेष एहतियात बरतनी जरूरी है। ऐसे में विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए पेड क्वारंटीन की भी योजना बनाई जा रही है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इन विदेश से आने वाले लोगों को होटल आदि में उनके पैसे से सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर उनमें कोई लक्षण नहीं मिलता है तभी उन्हें घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें