फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोस्टर के अनुसार जनपद में खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉकडाउन के तीसरे चरण में जनपद में कुछ और दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही दवा, सब्जी, किराना के अलावा अन्य दुकानों के लिए रोस्टर तय कर दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें अपने निर्धारित दिन और निर्धारित समय पर खुलेंगी। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि नये नियमों की जानकारी व्यापार मंडल को दे दी गई है। साथ ही मुनादी करा के भी इसकी जानकारी दी जा रही है। सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

लॉक डाउन की स्थिति में वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया गया है कि नौ मई से कुछ शर्तोें के साथ दुकानों को खोलने के लिए छूट दी जाएगी। इसमें जूता-चप्पल, बर्तन, सर्राफा, फर्नीचर, साइकिल, कास्मेटिक, जनरल स्टोर, कार्पेट-फोम सेंटर को सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खोला जाएगा। कपड़ा, रेडिमेड स्टोर, टेलर, ड्राई क्लीनर की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को खुलेंगी। डीएम ने बताया कि दवा और सब्जी और फल की दुकानें सुबह साढ़े सात से साढे़ छह बजे तक रोजाना खुलेंगी। किराना और कृषि उपकरण की दुकानों के साथ ही निर्माण संबंधी, इलेक्ट्रानिक्स, आटो सेक्टर के प्रतिष्ठान रोजाना सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेंगे। रविवार को पूर्ण रूप से बंदी होगी। रेस्टोरेंट, मिष्ठान की दुकान, मॉल, सैलून पहले की तरह एकदम बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें