फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सृजन के लिए प्रवासियों को किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों की दक्षता अ - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन रहा। इस दौरान 35 प्रवासी श्रमिकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री भाजपा डा. शैलेंद्र नाथ यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा डेयरी स्थापना एवं दुग्ध उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, अजोला उत्पादन, कुकुट पालन आदि द्वारा रोजगार सृजन एवं आए संवर्धन के बारे में विस्तृत चर्चा की। डॉ. शशि भूषण डीडीएम नाबार्ड ने कृषि में होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत चर्चा की। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. केएम सिंह ने समंवित कृषि प्रणाली के उद्देश्य उपयोगिता एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। संयोजक डॉ. रणधीर नायक ने जैविक खाद उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने मधुमक्खी पालन द्वारा रोजगार के बारे में बताया। डॉ. अखिलेश यादव, राणा पीयूष सिंह, डॉ. तेज प्रताप, उपमन्यु सिंह, सुमन सिंह, राज किशोर सिंह, दुर्ग विजय सिंह व गिरजेश सिंह आदि की कार्यक्रम की सफलता में भूमिका रही। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में लाल बिहारी यादव, कोमल दास, शिवचरण पाठक, रामाधार चौहान, बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश मौर्य, राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें