नेहरू हाल के सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में 48 केंद्रों पर रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2019 का आयोजन एक सत्र में दोपहर 12 से दो बजे तक किया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 23 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर-स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों का इंफ्रारेड थर्मामीटर द्वारा तापमान की जांच करें। परीक्षार्थी मास्क लगाए रहें और उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराएंगे। एसपी यातायात परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन सुनिश्चित कराएंगे, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचने में जाम के कारण विलंब का सामना न करना पड़े। परीक्षा कक्ष में एक घंटा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। विलंबतम 15 मिनट बाद 12.15 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीने के लिए पानी की बोतल साथ रखें।