फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार रोड पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे देवपार रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से वह सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कंधरापुर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें