फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शाकाहार अपनाने, नशामुक्त जीवन जीने का दिया संदेश

विज्ञापन
दीदारगंज बाजार स्थित थाना रोड पर शाकाहार एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर कार्यक्रम में मौजूद लोग। सं
विज्ञापन
सरायमीर। दीदारगंज बाजार स्थित थाना रोड पर रविवार को शाकाहार एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज की देखरेख में सुबह दस बजे शाकाहारी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर एक बजे से सत्संग एवं भंडारा का आयोजन हुआ। सत्संग के दौरान सतीश चंद्र महाराज ने जयगुरूदेव एवं पंकज जी महाराज के संदेशों को साझा करते हुए शाकाहार अपनाने, हिंसा से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। साथ ही मानव जीवन को अमूल्य बताते हुए सदाचार, भक्ति एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वक्ताओं ने समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे की स्थापना के लिए दो मुख्य नियम पूर्ण शाकाहार और नशामुक्त जीवन को अपनाने पर बल दिया।
आयोजक समिति के सदस्य अच्छेलाल मौर्य, सीताराम, स्वामीनाथ, महावीर, राम समूझ यादव, गोरखनाथ, इंद्रजीत यादव एवं राजनाथ यादव आदि रहे। वहीं सकलदीप पाल, कमला प्रसाद मौर्य, रामजीवन सिंह एवं सत्य शील बंधु ने संपर्क सूत्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें