सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रेलवे विकास संघर्ष समिति का धरना सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की।
इस पर अखिलेश कुमार मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अजय सैनी, विष्णु देव पटवा, अमरजीत यादव, बृज बिहारी वर्मा, राम बदन मौर्य, प्रदीप वर्मा, रवि मोदनवाल और महेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद