फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियनशिप की तैयारी जांचने के लिए बैठक

Thu, 24 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सात अक्टूबर से आयोजित होने वाली यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक गुरुवार को नगर के सिधारी स्थित एक हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋतु सुहास ने कहा कि सात से 10 अक्टूबर तक चैंपियनशिप सिर्फ चैंपियनशिप तक ही सीमित न रहकर महिला सशक्तिकरण का एक ठोस आधार बनेगी।
विज्ञापन


इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में सामाजिक विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन के अलावा इसमें रंगोली, स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा आठ से 12 तक की बालिकाओं के लिए वर्कशाप, कुपोषण पर महिलाओं के लिए वर्कशाप, कुंकिंग कंपीटीशन, वाटर हार्वेस्टिं की कार्यशाला लगेगी। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह और सचिव डा. पीयूष सिंह ने कहा कि की नामी लोग आयोजन में आएंगे। इस मौके पर डा. डीपी राय, सिद्घार्थ सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें